National
उत्तर प्रदेश में चार आईएएस अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है। तबादला सूची में राजेश कुमार, वेदपति मिश्रा, कुमार प्रशांत और प्रांजल यादव के नाम शामिल हैं।
आदेश के अनुसार प्रांजल यादव को एमएसएमई विभाग में बनाए रखा गया है, जबकि शेष अधिकारियों को उनके पूर्व विभागों से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राज्य सरकार द्वारा किए गए इस प्रशासनिक बदलाव को कार्यक्षमता और सुशासन को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।


