Chhattisgarh
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दौरे पर होंगे गोवा रवाना, आदि महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर, 8 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दौरे पर गोवा जा रहे हैं। नए साल में यह उनकी गोवा की पहली यात्रा है।
मुख्यमंत्री साय शाम 6:40 बजे इंडिगो की नियमित उड़ान से रायपुर से रवाना होंगे। गोवा पहुंचकर रात्रि विश्राम के बाद कल 11 बजे साउथ गोवा के ग्राम अमोने में आदि महोत्सव में शामिल होंगे। उनकी वापसी का कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।



