सुकमा-बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़, बारसे देवा सरेंडर के बाद बड़ा झटका, कोन्टा एरिया कमांडर सचिन मंगडू भी मारा गया

सुकमा। शीर्ष नक्सली कमांडर बारसे देवा के सरेंडर के बाद माओवादी संगठन को दोहरा प्रहार लगा है। सुकमा के कोन्टा-किस्टाराम जंगलों में डीआरजी जवानों की मुठभेड़ में कोन्टा एरिया कमांडर सचिन मंगडू सहित 12 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। इस मुठभेड़ में एएसपी आकाश राव गिरपूंजे की हत्या में शामिल सभी कमांडरों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। ऑपरेशन की मॉनिटरिंग सुकमा एसपी किरण चव्हाण कर रहे हैं।
बीजापुर और सुकमा में अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल पांच नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। बीजापुर के दक्षिणी क्षेत्र में डीआरजी टीम के सर्च ऑपरेशन के दौरान सुबह 5 बजे से रुक-रुककर गोलीबारी जारी रही। यहां दो माओवादियों के शव बरामद हुए। सुकमा में तीन नक्सलियों को ढेर किया गया तथा मौके से एके-47, इंसास जैसे ऑटोमैटिक हथियार जब्त किए गए।
बारसे देवा के सरेंडर के बाद ये मुठभेड़ें माओवादी संगठन के लिए गंभीर क्षति हैं। ऑपरेशन जारी है तथा विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी।



