Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दंतेवाड़ा दौरे पर, बस्तर पंडुम 2026 में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दंतेवाड़ा के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे रायपुर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दंतेवाड़ा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री बस्तर पंडुम 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत वे नवीन सर्किट हाउस, दंतेवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.35 बजे दंतेवाड़ा से रायपुर के लिए रवाना होंगे।



