Crime
फर्जी ई-चालान लिंक क्लिक कर युवक के खाते से 10 लाख रुपये ठगे गए

रायपुर। आरटीओ के नाम पर फर्जी ई-चालान ऐप के झांसे में आकर एक युवक ने 10 लाख रुपये गंवा दिए। घटना 22 दिसंबर को हुई, जिसके तीन दिन बाद आरटीओ ने लोगों को सतर्क किया।
जानकारी के अनुसार अरिहंत कॉम्प्लेक्स गंज स्थित पटेल स्विच गियर के संचालक पंकज पटेल (35) को 22 दिसंबर को दोपहर 12 बजे अज्ञात व्यक्ति ने आरटीओ का ई-चालान फाइल भेजा। लिंक क्लिक करते ही उनका मोबाइल नंबर एवं बैंक खाता हैक हो गया तथा खाते से 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।
पंकज पटेल ने 27 दिसंबर की रात गंज थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा किया है।



