छत्तीसगढ़ में बढ़ती ठंड: सरगुजा और बिलासपुर संभाग में घने कोहरे की चेतावनी, तापमान में गिरावट

रायपुर: मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में सरगुजा संभाग के कई जिलों तथा बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। अगले तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, इसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
बीते 24 घंटों में चार शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मैनपाट में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, अंबिकापुर में 5.6 डिग्री, पेंड्रा में 7 डिग्री, दुर्ग में 9 डिग्री तथा रायपुर में 9.8 डिग्री रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 29.4 डिग्री तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.6 डिग्री दर्ज हुआ।
दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर शीत लहर का प्रभाव देखा गया। उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अधिक बना हुआ है। आगे मौसम सुबह एवं देर रात घने कोहरे से दृश्यता प्रभावित हो सकती है। बुजुर्गों तथा बच्चों को ठंड से बचाव की सावधानी बरतने तथा खेतों व हाईवे पर यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



