BalrampurChhattisgarh
बलरामपुर: कोदो चावल एवं कुंदरु सब्जी खाने से एक परिवार के छह सदस्य बीमार, फूड पॉइजनिंग की पुष्टि

बलरामपुर। जिले के त्रिकुंडा गांव में रविवार को एक परिवार के छह सदस्यों की तबीयत कोदो चावल एवं कुंदरु सब्जी खाने से बिगड़ गई। सभी को उल्टी एवं चक्कर आने की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया। इनमें एक 15 वर्षीय बालक भी शामिल है।
पीड़ित परिवार के सदस्य बसमतीया, देव कुमार, सुनीता, रामबकस, मिस्त्री एवं आकाश ने रविवार दोपहर कोदो चावल का सेवन किया था। शाम तक सभी को उल्टी एवं चक्कर आने लगे। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की है। प्रारंभिक जांच में कुंदरु सब्जी को मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि लैब रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।



