Chhattisgarh
मुख्यमंत्री साय ने केदार कश्यप की माता मनकी देवी के निधन पर जताया शोक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप की माता श्रीमती मनकी देवी कश्यप के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस समाचार को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कैबिनेट के सहयोगी केदार कश्यप की पूज्य माताजी के निधन से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
मुख्यमंत्री ने इस कठिन समय में मंत्री केदार कश्यप एवं समस्त शोकाकुल परिवार को धैर्य, संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।


