Chhattisgarh
बिलासपुर: साइबर थाने ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो ठग गिरफ्तार, PM समृद्धि योजना के नाम पर 73 लाख की ठगी

बिलासपुर। रेंज साइबर थाना पुलिस ने प्रधानमंत्री समृद्धि योजना के नाम पर सस्ता लोन और 30 प्रतिशत छूट का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सकरी क्षेत्र के मेडिकल व्यवसायी राजेश पांडे से आरोपियों ने 50 लाख रुपये लोन दिलाने का लालच दिया। 12 फरवरी 2024 से 29 सितंबर 2025 के बीच विभिन्न मोबाइल नंबरों व फर्जी नामों (गिरीजेश त्रिवेदी आदि) का उपयोग कर श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड, मुंबई के अधिकारी बनकर उनसे कुल 73,23,291 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है।



