महासमुंद: धान बेचने का टोकन न मिलने से परेशान किसान ने गला रेत लिया, हालत नाजुक

महासमुंद। धान उपार्जन केंद्र पर टोकन न कटने से परेशान बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम सेनभाठा निवासी किसान मनबोध गांडा (65 वर्ष) ने खेत में गले पर ब्लेड चला लिया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मनबोध के पास मात्र 1 एकड़ 40 डिसमिल कृषि भूमि है। वे पिछले तीन दिनों से च्वाइस सेंटर के चक्कर लगा रहे थे लेकिन टोकन नहीं कट सका। शनिवार सुबह 8 बजे घर से गाय चराने के बहाने निकले और खेत में यह कदम उठा लिया।
ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। 112 एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां से रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।
प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है तथा टोकन व्यवस्था की जांच के निर्देश दिए हैं।



