मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसरो वैज्ञानिकों से की चर्चा, प्रदेश में स्पेस साइंस के नए अवसरों की तैयारी…

राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इसरो अहमदाबाद केंद्र के निदेशक डॉ. एन. एम. देसाई के नेतृत्व में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। बैठक में छत्तीसगढ़ में स्पेस साइंस के विकास, युवाओं के लिए इंटर्नशिप और प्रशिक्षण कार्यक्रम, और शासन के कामकाज में इसरो तकनीक के उपयोग पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष विज्ञान को मिलेगा नया अवसर...

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के लिए नवाचार और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर इसरो ने प्रदेश में स्पेस गैलरी स्थापना और विभिन्न मिशनों की जानकारी साझा की।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इसरो तकनीक का उपयोग कृषि, खनन नियंत्रण, भू-अतिक्रमण की निगरानी और अवैध गतिविधियों की पहचान में प्रभावी रूप से किया जा सकता है।