छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई गति: गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना को मिली स्वीकृति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने आज रेल मंत्रालय की चार अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें ₹2,223 करोड़ की गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना भी शामिल है। यह परियोजना छत्तीसगढ़ के पश्चिमी अंचल के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “डबल इंजन सरकार” की दूरदर्शी सोच और समर्पित प्रयास ही छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा दे रहे हैं।
रेल मंत्रालय की चार अहम परियोजनाओं को मंजूरी...

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह परियोजना न केवल छत्तीसगढ़ के औद्योगिक और आर्थिक विकास को मजबूती देगी, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन और सतत विकास की दिशा में भी ऐतिहासिक पहल साबित होगी। यह परियोजना “विज़न विकसित छत्तीसगढ़ 2047” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो राज्य की संपूर्ण आर्थिक प्रगति, बेहतर लॉजिस्टिक प्रणाली और पर्यावरणीय संरक्षण का आधार बनेगी।