Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार: नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, देखें पूरी लिस्ट…

आज सुबह शपथ ग्रहण करने वाले तीनों नए मंत्रियों को विभागों का आबंटन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस संबंध में जानकारी साझा की।
विभागों का बंटवारा इस प्रकार है –
गुरु खुशवंत साहेब – कौशल तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, साथ ही अनुसूचित जाति विकास विभाग की जिम्मेदारी।
राजेश अग्रवाल – पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग।
गजेंद्र यादव – स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि एवं विधायी कार्य विभाग।
साय सरकार के इस फैसले के साथ ही अब मंत्रियों की जिम्मेदारियां तय हो चुकी हैं और आने वाले दिनों में इन विभागों में नई कार्ययोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।