उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में घर पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ते हुए अपने शासकीय निवास पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की एकता, अदम्य साहस और अमर बलिदान का प्रतीक है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की कि वे देश की आजादी के अमृत महोत्सव में सक्रिय भाग लें और अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ महाअभियान को जन-जन का उत्सव बनाएं। उन्होंने लोगों से तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर साझा कर राष्ट्रीय गौरव में सहभागी बनने का अनुरोध भी किया।

इस पहल के माध्यम से उप मुख्यमंत्री ने नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना बढ़ाने और हर घर में तिरंगा फहराने की जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।