कोरबा में गरजे अमित शाह, बघेल सरकार पर किया वार, जानिए शाह के संबोधन की 10 बड़ी बातें…

कोरबा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपने एक दिवसीय कोरबा दौरे पर थे, शाह के कोरबा पहुंचते ही तमाम भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंच से ही अमित शाह ने जनता का अभिवादन किया। भाजपा नेताओं ने हल भेंट कर अमित शाह का स्वागत किया। लेट हो जाने के कारण अमित शाह ने सीधे झारखंड से कोरबा पहुंचे, कार्यक्रम स्थल के पास ही उनका हेलीकॉप्टर उतारा गया।
कोरबा प्रवास के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में शाह ने जहां कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया तो वहीं दूसरी ओर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की योजनाओं और मोदी सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की। और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर जम कर हमला बोला।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को बताने आया हूँ, ढाई ढाई पीढ़ी की लड़ाई की वजह से छत्तीसगढ़ का सपना अधूरा है। कोरबा लोकसभा के मतदाताओं को कहने आया हूँ और छत्तीसगढ़ को लूटा जा रहा है। कांग्रेस के लोगों से पूछ रहा हूँ कि आजादी के बाद क्या दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद, गरीबी, भुखमरी देने का काम किया है।
15 साल तक भाजपा ने ढेर सारे काम किया, लेकिन कांग्रेस ने केवल झूठ बोलने का काम किया इसके अलावा कोई काम नही किया। भारतीय जनता पार्टी ने एक आदिवासी को राष्ट्रपति बना कर दिखाया दिया। केंद्र सरकार ने 65 हजार करोड़ रुपये DMF की राशि राज्य सरकार को दी, क्या उस राशि का कोई काम हुआ है क्या? डीएमएफ की राशि की भ्रष्टाचार की भेंट चढ गयी अमित शाह ने कहा कि विकास की गाड़ी को अकेले केंद्र सरकार नहीं चला सकती है, इसलिए छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाओ…तो अधूरे पड़े काम पूरे हो जायेंगे। अमित शाह ने सभा मे पहुंचे लोगों से संकल्प दिलाकर कहा कि 2023 में भाजपा की सरकार बनायें।
शाह के संबोधन की 10 बड़ी बातें...
- छत्तीसगढ़ से भाजपा ने 15 सालों में नक्सलवाद को खत्म किया। हम 2024 तक देश को नक्सल मुक्त करेंगे।
- छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य था, जिससे हमने बाहर निकाला।
- हमारी सरकार ने 15 साल में कई काम किए। प्रदेश को विकसित करने का काम भाजपा की सरकार ने किया।
- केंद्र सरकार ने DMF की राशि राज्य सरकार को दिया, 9 हजार 234 करोड़ के काम आपके यहां हुआ क्या ? ये पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए?
- मोदी सरकार ने सभी को अधिकार दिया, देश में गरीब परिवारों को शौचालय दिया।
- प्रभु राम के ननिहाल में आया हूं, मेरा सौभाग्य है इसलिए मैं जय श्री राम से भाषण की शुरुआत करता हूं।
- भूपेश भैया कुछ किया हो तो सूची तैयार कर लेना जनता आपसे पूछेगी।
- बीजेपी ने आदिवासी की बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाने का काम किया।
- बीजेपी ने जनजाति के लिए चार गुना अधिक बजट बढ़ाया। लेकिन भूपेश सरकार ने जनजाति के लिए क्या किया?
- 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनानी होगी। भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार के पाई पाई का हिसाब लेगी। विकास की गाड़ी को गति देनी है तो दो इंजन लगाना पड़ेगा। पहला इंजन मोदी जी का लगा हुआ है, दूसरा इंजन छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाकर लगा दीजिए।
- छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बना दीजिए पांच साल में वो सब काम पूरा करेंगे जो अधूरा रह गया है।