Big Breaking : गैंगस्टर अमन साव पुलिस एनकाउंटर में हुआ ढेर , रायपुर से रांची ले जाते वक्त हुई मुठभेड़

रायपुर/रांची।गैंगस्टर अमन साव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साव के मारे जाने की खबर निकलकर सामने आई है। झारखंड पुलिस अमन साव को रायपुर जेल से रांची ले जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी पलट गई और इसके बाद अमन साव भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान मुठभेड़ हुई और इसमें अमन साव को पुलिस ने ढेर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार की सुबह पलामू के रामगढ़ में हुई। जब अमन साव को रांची पुलिस की टीम रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ला रही थी। इसी दौरान पलामू में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अमन साव ने पुलिस के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उसे रोकने के लिए उस पर फायरिंग की। पपुलिस के फायरिंग करने के बाद अमन साव ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में अमन साव को पुलिस ने मार गिराया है। हालांकि, इस घटना की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। पलामू एसपी ने बताया कि एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजा गया है।