Raipur

CG – नगर निगम चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद महापौर सहित समस्त निर्वाचित पार्षदों की भाजपा संगठन ने ली बैठक : किरण सिंह देव

 जनता से जुड़े कार्य व शहर का सर्वागीण विकास सदैव प्राथमिकता रखें – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह दे

नगर निगम में बड़ी जीत सभी नवनिर्वाचित प्रत्याशियों के लिये बड़ी ज़िम्मेदारी है – कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप

नगर निगम चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद महापौर सहित समस्त निर्वाचित पार्षदों की भाजपा संगठन ने ली बैठक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे

जगदलपुर। नगर निगम चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे बाद आज  भाजपा संगठन ने पार्टी जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित महापौर व सभी 30 पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं कैबिनेट मंत्री व नगर निगम चुनाव प्रभारी मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नवनिर्वाचित प्रत्याशियों को बधाई देते हुये शहर के विकास व जनता की सेवा में निरंतर कार्य करने कहा। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने नगर निगम जगदलपुर में भाजपा के काबिज होने की बधाई देते हुये पंचायत चुनाव में भी भाजपा की जीत के लिये सभी से परिश्रम करने कहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने संबोधन में कहा कि महापौर सहित भाजपा के 30 पार्षद जनता के आशीर्वाद से विजयी होकर नगर निगम में भाजपा की सरकार चलायेंगे। जनता से जुड़े प्रत्येक कार्य का समय पर उचित निदान व शहर का सर्वागीण विकास प्राथमिकता में होना चाहिये। ट्रिपल इंजन की सरकार समस्त कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से बनी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। आने वाले पांच वर्ष में जगदलपुर शहर व यहाँ के सम्मानीय निवासियों के लिये सभी विजयी प्रत्याशी संपूर्ण ज़िम्मेदारी से कार्य करें। साथ ही संगठन के द्वारा समय समय पर सौंपे गये दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कर्मठता से प्राप्त हुई है। यह बड़ी जीत सभी निर्वाचित प्रत्याशियों के लिये बड़ी ज़िम्मेदारी भी है। जनता से जुड़े कार्य व उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिये सभी सदैव प्रतिबद्ध रहें। साथ ही संगठन को मजबूत करने व उसको विस्तार देने भी अपनी महती भूमिका निभायें। देश सहित प्रदेश में भाजपा की सरकार है,शहर के विकास की रुपरेखा निर्धारित कर हर काम पूर्ण करने पूरा प्रयास किया जायेगा।

बैठक को श्रीनिवास राव मद्दी,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय व नवनिर्वाचित महापौर संजय पाण्डेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आर्येन्द्र आर्य ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से शरद अवस्थी, विद्या शरण तिवारी, रुप सिंह मण्डावी, सफीरा साहू, प्रकाश झा आदि सहित नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker