Raipur

CG NEWS : नगरीय निकाय चुनाव में मतदान प्रक्रिया में बदलाव, दो बार करना होगा मतदान

 तिल्दा नेवरा : तिल्दा नेवरा, 31 जनवरी 2025: आगामी नगरीय निकाय चुनाव में तिल्दा नेवरा के मतदाताओं के लिए एक नई और महत्वपूर्ण व्यवस्था की गई है। इस बार, मतदाताओं को दो अलग-अलग पदों—अध्यक्ष और पार्षद—के लिए दो बार वोट डालने होंगे। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया मल्टीपोस्ट ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से होगी, जिसमें दोनों पदों के लिए एक साथ मतदान करना होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, ईवीएम मशीन का उपयोग किया जाएगा, जिसमें अध्यक्ष और पार्षद दोनों पदों के प्रत्याशियों की सूची एक ही स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। मतदाता को पहले अध्यक्ष पद के लिए और फिर पार्षद पद के लिए अलग-अलग बटन दबाने होंगे।

EVM का प्रदर्शन होगा

तिल्दा नेवरा में मल्टीपोस्ट ईवीएम मशीन के इस्तेमाल का डेमो विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, ताकि मतदाता पूरी प्रक्रिया को समझ सकें। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

डेमो प्रदर्शन की योजना इस प्रकार है:

– 02 फरवरी 2025 को:

– वार्ड क्रमांक 1, 2 और 22 के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन, सासाहोली (10:00 AM – 12:00 P

– वार्ड क्रमांक 19, 20 और 21 के लिए सामुदायिक भवन, मौली माता मंदिर, वार्ड क्रमांक 19 (12:30 PM – 2:00 PM)

– गोदड़ी धाम, वार्ड क्रमांक 6 (3:00 PM – 5:00 PM)

– वार्ड क्रमांक 7 और 8 के लिए शीतला माता मंदिर, वार्ड क्रमांक 8 (10:00 AM – 12:00 PM)

– वार्ड क्रमांक 9 और 10 के लिए प्राथमिक शाला भवन, पुरानी बस्ती, वार्ड क्रमांक 9 (12:30 PM – 2:00 PM)

– वार्ड क्रमांक 12, 11 और 14 के लिए सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड क्रमांक 11 (3:00 PM – 5:00 PM)

– 03 फरवरी 2025 को:

– वार्ड क्रमांक 13 के लिए नगर पालिका कार्यालय, तिल्दा नेवरा (10:00 AM onwards)

– वार्ड क्रमांक 15 और 17 के लिए आंगनबाड़ी भवन, श्याम नगर, वार्ड क्रमांक 17 (12:30 PM – 2:00 PM)

– वार्ड क्रमांक 16 और 18 के लिए संस्कृतिक भवन, वार्ड क्रमांक 18 (3:00 PM – 5:00 PM)

– वार्ड क्रमांक 4 के लिए सामुदायिक भवन, नीम पेड़ के पास, वार्ड क्रमांक 4 (10:00 AM – 12:00 PM)

– वार्ड क्रमांक 11, 12, 14 के लिए सामुदायिक भवन, आंगनवाड़ी, वार्ड क्रमांक 11 (12:30 PM – 2:00 PM)

– वार्ड क्रमांक 19, 20 और 21 के लिए सामुदायिक भवन, मौली माता मंदिर, वार्ड क्रमांक 19 (2:00 PM – 5:00 PM)

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker