ChhattisgarhRaipur

चुनावी तारीखों के बाद सियासत शुरू: भाजपा ने कहा-आखिर कौन-सा मुंह लेकर जनता के बीच जाकर वोट मांगेगी कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ सियासत भी शुरू हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आखिर कौन का मुंह लेकर जनता से वोट मांगेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह सवन्नी और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा है कि आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा के प्रति वही जन-विश्वास और अगाध समर्थन व्यक्त होने जा रहा है, जो पिछले विधानसभा, लोकसभा चुनावों और रायपुर दक्षिण उपचुनाव में व्यक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता जन-जन तक जाएंगे और पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराएंगे।

इस दौरान दोनों प्रभारियों ने कहा कि पिछले एक वर्ष में मोदी की गारंटी पूरी करते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले गरीबों को आवास देने के पत्र पर हस्ताक्षर किया गया। इसके साथ ही अपना वादा निभाते हुए बकाया 2 साल का धान का बोनस दिया। आज छत्तीसगढ़ का किसान खाने के लिए नहीं, खजाने के लिए खेती कर रहा है। भाजपा सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31सौ रुपए प्रति क्विंटल के भाव से धान खरीदी कर रही है और इस वर्ष फरवरी के पहले पखवाड़े के भीतर सभी किसानों को उनकी उपज के भुगतान की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान हो जाएगा। यह निर्णय साय सरकार की कैबिनेट में लिया गया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए एक ओर जहाँ महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपए महिलाओं के खाते में सीधे जमा के जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रेडी टू ईट योजना वापस महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय भाजपा सरकार ने लिया है। आदिवासी क्षेत्रों में 5500सौ रुपए प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता की खरीदी हो रही है और आदिवासी भाइयों की तकलीफ को देखते हुए चरण पादुका का वितरण भी हो रहा है। जनता के हित के काम विष्णुदेव साय सरकार में साँय-साँय हो रहे हैं।

भाजपा निकाय चुनाव प्रभारी शसवन्नी और पंचायत चुनाव प्रभारी सिंह ने कहा कि जनता का भाजपा के प्रति पूर्ण विश्वास है और केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार पंचायत व नगरीय निकाय में चार इंजन की सरकार होकर जनता के कल्याण और विकास के कार्य करेगी और जनता की चिंता करेगी। कांग्रेस को बताना चाहिए कि प्रचंड बहुमत से चुनी हुई उसकी सरकार लगातार सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त रही।

भ्रष्टाचार करने वाले जा रहे हैं जेल: भाजपा
छत्तीसगढ़िया लोगों के पैसे से कांग्रेसियों ने केवल अपनी जेबें भरने का काम अपने पूरे शासनकाल में किया। आखिर जनता ने उन्हें सबक सिखाया और पहले विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी, फिर लोकसभा चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय कती सरकार के कार्यों पर भरोसा जताते हुए 11 में से 10 सीटें दी। इसके बाद रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में भी भाजपा ने रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त की। भ्रष्टाचार पर प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से काम कर रही है और कांग्रेस के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार की परतें लगातार खुलती जा रही हैं, उनके संरक्षणप्राप्त अधिकारी जेल जा रहे हैं और उनके मंत्री भी घोटाले में जेल जा चुके हैं। यह उन्हें बताना चाहिए।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker