Astrologer

Monday Remedies : सोमवार के व्रत में न करें ये काम… इन नियमों का रखें ख्याल

Monday Remedies: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है. इस दिन महादेव का विधिवत पूजन करने से जीवन के सभी कष्टों से निजात मिलता है और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. अगर कुंवारी कन्याएं इस व्रत को रखती हैं तो उन्हें सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है. इस दिन व्रत को करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक होता है. माना जाता है कि अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है. इसके साथ ही महादेव भी क्रोधित हो सकते हैं.

कुछ लोग 16 सोमवार का व्रत रखते हैं तो कुछ सिर्फ सावन महीने के सोमवार में ही व्रत को करते हैं. इस व्रत को चैत्र,वैशाख, कार्तिक और मार्गशीर्ष महीने में भी करना प्रारंभ कर सकतेल हैं. 16 सोमवार के व्रतों को शुक्ल पक्ष से शुरू करना चाहिए. शुक्ल पक्ष से सोमवार के व्रत को करना, अत्यंत फलदाई माना जाता है. वहीं अगर आप सोमवार के व्रत रख रहे हैं तो आपको कुछ काम नहीं करने चाहिए. आइए जानते हैं कि वे कौन से काम हैं, जो इस व्रत में भूलकर भी नहीं करने चाहिए.

सोमवार के व्रत में न करें ये काम

  • सोमवार के व्रत के दिन सूर्योदय से पहले ही उठें.इस दिन देर तक सोना नहीं चाहिए. 
  • व्रत के समय दिन में भूलकर भी नहीं सोना चाहिए. 
  • इस व्रत में एक ही समय शाम को भोजन करने का विधान है. इस कारण उससे पहले किसी भी प्रकार का अन्न ग्रहण न करें. 
  • इस दिन किसी को भी अपशब्द न बोलें और न ही किसी की चुगली करें. 
  • अगर आप सोमवार के व्रत को करते हैं तो आपको तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए.
  • सोमवार के व्रत में शिव,पार्वती, गणेश, नंदी और कार्तिकेय मतलब पूरे शिव परिवार का पूजन करें. सिर्फ शिव की पूजा मान्य नहीं होती है. 

इन नियमों का रखें ख्याल

  • भगवान शिव के इन व्रतों को आप 5 साल तक रख सकते हैं. 
  • इस व्रत को 16 सोमवार तक रखें. जब 16 सोमवार पूरे हो जाएं तो उद्यापन कर दें. 
  • सोमवार के व्रत को शारीरिक क्षमता को देखकर ही रखें. 
Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker