National

SSC CHSL Exam 2024 टियर 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे कर सकते है डाउनलोड

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग ने सीएचएसएल टियर वन परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। वे कैंडिडेट जिन्होंने इस साल की एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने चयनित परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको ssc.gov.in की वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डिटेल्स 

जानकारी के लिए बता दें कि, एसएससी सीएचएसएल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को जिन डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी वे हैं – रजिस्ट्रेशन आईडी, डेट ऑफ बर्थ, एग्जाम सिटी इनफॉरमेशन और रोल नंबर. इनके अलावा भी दूसरे डिटेल मांगे जा सकते हैं जिनके बारे में जानने के लिए आपको वेबसाइट विजिट करनी होगी। एडमिट कार्ड ना केवल डाउनलोड करें बल्कि इसमें दिए डिटेल्स भी ठीक से चेक कर लें, इससे आपको परीक्षा के समय परेशानी नहीं होगी। बता दें कि एसएससी सीएचएसएल परीक्षा टियर वन के शेड्यूल में चेंज किया गया था।  बदले हुए शेड्यूल के मुताबिक इस कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन का आयोजन 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10 और 11 जुलाई 2024 के दिन किया जाएगा,  इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 3712 पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी।  ये पद सेंट्रल गवर्नमेंट के विभिन्न विभागों के लिए हैं, हर साल लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए आवेदन करते हैं।


इन स्टेप्स से  डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

⁠* ⁠एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2024 का टियर 1 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट यानी ssc.gov.in पर जाएं

⁠⁠* यहां होमपेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा, जिस पर लिखा होगा ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड फॉर कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल 10+2 एग्जामिनेशन 2024 टियर 1 इसके आगे परीक्षा की तारीख भी होगी. परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई से 11 जुलाई 2024 के बीच होना है।

⁠* इस लिंक पर क्लिक करें. ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपने लोगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे

⁠* लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और सबमिट का बटन दबा दें. इतना करते ही एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई पड़ जाएगा

* ⁠यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें उसका प्रिंट निकालकर रख लें. यह हार्ड कॉपी आगे आपके बहुत काम आएगी। 

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker