RAIPUR के फोम फेक्ट्री में लगी भीषण आग…हादसे में 2 महिला कर्मी जिंदा जली

रायपुर राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गद्दा बनाने वाली एक फोम फेक्ट्री में भीषण आग लग गयी। इस घटना में फेक्ट्री के अंदर काम कर रही दो महिलाओं की जिंदा जलकर मौत हो गयी,
वहीं 4 अन्य कर्मचारियों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया। घटना की जानकारी के बाद से ही दमकल की टीम लगातार कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है।
लेकिन आग के कारण फोम के जहरीले धुंए की चपेट में आकर सरोरा निवासी यमुना और रामेश्वरी नामक महिला अंदर ही फंस गयी। जिससे इस भीषण आग की चपेट में आकर दोनों महिलाओं की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गयी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और शासन के अधिकारी मौके पर मौजूद है। फेक्ट्री में आग कैसे लगी, इसका अभी खुलासा नही हो सका है।
फिलहाल अधिकारी इस घटना की जांच के बाद ही आग की असल वजह बता पाने की बात कह रहे है।