Lok Sabha Election 2024: भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू नहीं डाल सकते खुद को वोट जाने कारण…

रायपुर| आज देश भर के 13 राज्यों के 88 लोकसभा सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहाँ भी दूसरे चरण में तीन सीटों पर मतदान जारी हैं। इनमें कांकेर, महासमुंद और राजनांदगाव की सीटें शामिल हैं। राजनांदगाव में भूपेश बाघले का मुकाबला जहाँ भाजपा के संतोष पांडेय से हैं तो वही ताम्रध्वज साहू के सामने रूप कुमारी चौधरी चुनौती पेश कर रही हैं।
लेकिन आपको बता दें कि न ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल राजनांदगाव से और न ही पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महसमुंद में मतदानकर पाएंगे। दरअसल भूपेश दुर्ग के पाटन के मतदाता हैं जबकि ताम्रध्वज का नाम दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता सूची में हैं।
छत्तीसगढ़ में तीन सीटों पर मतदान जारी...
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक तीनों सीटों पर 15.42 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे।
पहले चरण की वोटिंग की तरह इस बार भी मतदान पर रायपुर के अलावा दिल्ली से भी निर्वाचन आयोग नजर रख रहा है। वेब कास्टिंग (ऑनलाइन) से मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है। गलती दिखने पर संबंधित नोडल को तत्काल एक्शन लेने का निर्देश दिया जाएगा। दूसरे चरण में 2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती की गई है।
तीन सीटो पर कुल 41 प्रत्याशी मैदान में...
तीनों सीटों पर तीन महिलाओं समेत कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सबसे ज्यादा 17 प्रत्याशी महासमुंद में हैं। जबकि राजनांदगांव में 15 और कांकेर में 9 प्रत्याशी हैं। इनके भाग्य का फैसला 52 लाख 84 हजार 938 वोटर करेंगे। इन सीटों पर पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इनमें 26 लाख 79 हजार 528 महिलाएं हैं। जबकि पुरुष मतदाता 26 लाख 5,350 हैं। यानी महिला मतदाता पुरुषों से 74,178 ज्यादा हैं।
एक और खास बात ये है कि कांकेर में कोई महिला चुनाव नहीं लड़ रही है। महासमंद में केवल एक महिला, जबकि राजनांदगांव में दो महिलाएं मैदान में हैं। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बताया कि तीनों सीटों पर 6567 बूथ बनाए गए हैं। कांकेर में पहली बार 46 नए बूथों पर वोट डाले जाएंगे। 11 दुर्गम और संवेदनशील बूथों मतदान दलों को हेलिकाप्टर से भेजा गया है। राजनांदगांव के मोहला मानपुर विधानसभा में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
बस्तर में 68.3% मतदान, 2.2% ज्यादा...
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर सीट के लिए 68.29 प्रतिशत मतदान हुआ। यह पिछले लोकसभा चुनाव से 2.25%ज्यादा ज्यादा है। यहां 2019 में 66.04% मतदान हुआ था। विधानसभावार सबसे ज्यादा बस्तर में 83.3% वोट पड़े। सबसे कम बीजापुर में 43.42%।