Chhattisgarh
CG BREAKING : साय कैबिनेट का विस्तार कल! 9 मंत्री कल लेंगे शपथ, नए पुराने का कॉम्बिनेशन, देखें सूची…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही मंत्रीमंडल के विस्तार को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ था लेकिन अब यह सस्पेंस खत्म होने को है। जानकारी के अनुसार साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह कल राजभवन में होने जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। शपथ ग्रहण का समय 12 बजे राखी गई हैं। कार्यक्रम में आठ मंत्रियों को शपथ दिलाया जायेगा। मंत्रिमंडल में नए, पुराने चेहरों को शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा हैं की प्रथम विस्तार में हर लोकसभा क्षेत्र से एक विधायक को ही लिया जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री साय दिल्ली रवाना हो जाएंगे। दिल्ली से आला नेताओं से मंत्रणा कर 23 को वापस रायपुर आएंगे उसके बाद मंत्रियों को विभाग आबंटित किये जाएंगे।
ये विधायक कल लेंगे मंत्री पद की शपथ...
- बृजमोहन अग्रवाल
- रामविचार नेताम
- दयालदास बघेल
- केदार कश्यप
- लखन देवांगन
- श्याम बिहारी जयसवाल
- ओपी चौधरी
- टंकराम वर्मा
- लक्ष्मी रजवाड़े