Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ शासन ने पूर्व डीआईजी कमलोचन कश्यप को सौंपी नई जिम्मेदारी, पीएचक्यू में ओएसडी नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त IPS अधिकारी कमलोचन कश्यप को संविदा नियुक्ति प्रदान की है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद पर नियुक्त किया गया है। वे हाल ही में DIG पद से रिटायर हुए थे, जिसके बाद उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।
यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत की गई है। संविदा सेवा की शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कमलोचन कश्यप को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि तक अथवा आगामी आदेश तक (जो भी पहले हो) संविदा नियुक्ति दी गई है।



