Raipur

कौशल्या माता मंदिर पर सियासत हुई गर्म : बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने भूपेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने राजधानी से महज 25 किलोमीटर दूर चंदखुरी में कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार के कार्यकाल में तीन साल पहले बने माता कौशल्या के मंदिर निर्माण में किए गए भ्रष्टाचार के सामने आने पर कांग्रेस और उसकी भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं, और उन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि, कांग्रेस के भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र को बेनकाब करतीं उसकी काली करतूतों का यह एक और शर्मनाक नमूना है।

श्रीवास्तव ने कहा कि, विश्व के एकमात्र माता कौशल्या मंदिर के नाम पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो ढोल पीटते अघा नहीं रहे थे। उस ढोल की पोल मंदिर की छत से भ्रष्टाचार की बूंदों के रूप में टपकते पानी से खुल रही है, जिससे मंदिर परिसर में पानी का जमाव हो गया है। अब तो मंदिर के पत्थर तक गिरने लगे है। यह बेहद दुखदाई और शर्मनाक है। कांग्रेस को कौशल्या माता मंदिर के निर्माण में भ्रष्टाचार करते शर्म क्यों नही आई?

कांग्रेस की सरकार ने भगवान् को भी नहीं छोड़ा, बनाया अपने पैसे की हवस का शिकार : संजय श्रीवास्तव

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि, कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपने शासनकाल में पैसे की हवस का शिकार भगवान तक को भी बना डाला और छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने में यह कसर भी बाकी नहीं रखी। छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है, और इस पर हम सब छत्तीसगढ़वासी गर्व करते हैं।

छत्तीसगढ़ माता कौशल्या के नाम से जाना जाता है, छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा माता कौशल्या से है। उन्हीं माता कौशल्या के मंदिर को बनाते समय कांग्रेस ने भ्रष्टाचार कर अपनी पैसे की जो हवस दिखाई है। उससे फिर एक बार यह प्रमाणित हुआ है कि, कांग्रेस विश्व का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी दल है, जो भगवान को भी नहीं छोड़ रहा है। यह कृत्य बेहद शर्मनाक है, इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। श्रीवास्तव ने कहा कि, कांग्रेस ने लगातार हिंदू भावनाओं को आहत करने का काम किया है। उसके हर कृत्य में यह झलकता रहा है कि, कांग्रेस हिंदुओं से नफरत करती है।

कांग्रेस सदा राम विरोधी रही है : संजय श्रीवास्तव

वहीं कांग्रेस के शासन काल में यूपी में भगवान राम का मंदिर अयोध्या में न बन पाए, इसका उन्होंने पूरा प्रयास किया था, और अब छत्तीसगढ़ में माता कौशल्या के मंदिर को बनाने में जो कांग्रेस की भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार किया है, तो कांग्रेस ने फिर से एक बार यह प्रमाणित किया है कि, कांग्रेस राम विरोधी है, सनातन विरोधी है, भ्रष्टाचारी है, और प्रदेश की जनता कांग्रेस की भूपेश सरकार के भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र के परिचायक ऐसे कृत्यों पर थू-थू कर रही है। श्रीवास्तव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर भी हमलावर होते हुए कहा कि, अपनी पिछली सरकार के भ्रष्ट कारनामों पर बैज मुँह में दही जमाए बैठे हैं, और इस भ्रष्टाचार के कारण मंदिर की प्रसिद्धि व प्रतिष्ठा के धूमिल होने की चिंता करने के बजाय मिथ्या प्रलाप कर रहे हैं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker