यातायात पुलिस सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले गुड सेमीरिटन को दिलाएगी नगद पुरस्कार…

दुर्ग। जिला दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष ठाकुर के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास एवं ट्रैफिक जाम की समस्याओं से राहत दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयास मे आज दिनांक (19.10.22) को उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष ठाकुर द्वारा हाईवे पेट्रोलिंग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों से ट्रेफिक टावर नेहरू नगर में मीटिंग ली और हाईवे पेट्रोलिंग को अपने-अपने बीट क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के मदद करने ट्रैफिक जाम का पॉइंट मिलने पर तत्काल जाम क्लियर कराने सड़क से मवेशियों को हटाने एवं आवारा मवेशियों के सिंह में रेडियम स्टीकर लगाने तथा अपने अपने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने इमरजेंसी वाहनों को तत्काल जान से निकालने हैं।
आम नागरिकों द्वारा यातायात संबंधी किए जाने वाली शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश के साथ ही राज्य शासन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले गुड सी मिल्टन (भला आदमी) को प्रोत्साहित करने हेतु दिए जाने वाले ₹5000 नगद पुरस्कार के लिए ऐसे गुड सेमी रिटर्न व्यक्ति की जानकारी एकत्र करने का निर्देश दिया गया।



यातायात पुलिस द्वारा दुर्ग द्वारा आम नागरिकों की यातायात संबंधित समस्याओं का समाधान के लिए व्हाट्सएप नंबर 94791 92029 जारी किया गया है जिसमें लोगों को अपनी राय समस्या ट्रैफिक से संबंधित जानकारी भेज सकते हैं जिसका समाधान का निराकरण यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा तत्काल किया जाएगा जिससे सड़क की व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी होगी जैसे ही आता है।
व्यवस्था बेहतर होगी यातायात पुलिस के प्रमुख मोबाइल नंबर अंजोरा हाईवे से गुरुद्वारा चौक नेहरू नगर हाईवे पेट्रोलिंग वन मोबाइल 94791 91554 हाईवे पेट्रोलिंग 2 नेहरू नगर चौक से डबरा पारा चौक मोबाइल नंबर 94791 91555