कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण, कहा धान बिक्री केंद्र में किसी किसानों को नही होगी समस्या…

शक्ति। जिले में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम नियमित रूप से किया जा रहा है इसी क्रम में शक्ति कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शक्ति जिले के जेजेपुर धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में धान बिक्री करने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर उनकी धान की रकबा उपार्जन केंद्र में लाए गए धान धान की उत्पादन और समितियों मे मिल रही सुविधा आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि धान बेचने में किसी भी किसान को कोई समस्या नहीं होगी।
पंजीकृत किसानों का धान नियमानुसार लिया जाएगा। इस अवसर पर समिति के प्रबंधक को अनिश्चित स्थिति के तहत टोकन जारी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कैमरे के समक्ष धान खरीदी की मात्रा का अवलोकन भी किया गया।
इस अवसर पर वे किसानों को प्राप्त हो रहे बारदाना के बारे में भी जानकारी प्राप्त की किसानों को प्राप्त बारदाने की पावती किसानों को प्रदान करने के निर्देश दिए। और किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके निर्देश भी समिति प्रबंधक को दिए।