छत्तीसगढ़ के किसानों को 2100 करोड़ से अधिक का भुगतान, धान खरीदी का आंकड़ा 10 लाख मेट्रिक टन पार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी का आंकड़ा 21 दिनों में 10 लाख मेट्रिक टन को पार कर गया है। राज्य सरकार की धान खरीदी के समुचित व्यवस्था के चलते किसान उत्साह के साथ धान खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे हैं धान बेचने के लिए अब उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।
धान खरीदी के एवज में किसानों को 2100 करोड़ से अधिक की राशि भुगतान की गई है धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए उठाव चल रहा है। अब तक चार लाख मैट्रिक टन अधिक धान का उठाव समितियों से किया जा चुका है।
सरकार द्वारा इस वर्ष 110 लाख मैट्रिक टन का उपार्जन का अनुमान है खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के 21 वें दिन किसानों से समर्थन मूल्य पर 10 लाख 13 हजार 880 मेट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक तीन लाख 229 किसानों को धान की एवज में 2109.81 करोड़ रुपए की राशि बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत जारी कर दी गई है।
अधिकारी धान खरीदी व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखे हुए हैं सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है खाद्य सचिव ने बताया कि राज्य समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए चालू सीजन में प्रदेश में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है।
जिसमें लगभग 2.21 लाख नए किसान है राज्य में धान खरीदी के लिए 2560 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं इस साल किसानों से सामान्य धान ₹2040 प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए धान ₹ 2060 प्रति क्विंटल कि दर से खरीदा जा रहा है। अब तक 7 लाख 64 हजार 067 मेट्रिक टन धान के उठाव के लिए D.O. जारी किए गए हैं।
जिसकी एवज में उपार्जन केंद्र से 4 लाख 30 हजार 632 मेट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान बेचने वाले किसानों की सुविधा के लिए टोकन तू हर हाथ ऐप बनाया गया है इसके जरिए किसान ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा मैनुअल तरीके से अग्रिम में टोकन दिया जा रहा है जिसके फल स्वरूप किसानों का धान सुविधाजनक ढंग से खरीदने का काम हो रहा है।
21 नवंबर को 35 हजार 742 किसानों से 1 लाख 22 हजार 753 मेट्रिक टन धान कि खरीदी की गई है इसके अलावा ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने के जरिए किसानों से 20000 मेट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई है आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए राज्य में 47 हजार 427 टोकन तथा तू हर हाथ ऐप के जरिए 6082 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।