छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के साथ ही 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 110 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य, 60,000 से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन…

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव से प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ होगा। इस वर्ष लगभग 110 लाख मैट्रिक टन धान का उपार्जन अनुमानित है जिसके लिए किसानों के नवीन पंजीयन और पंजीकृत फसल रकबा मे संशोधन 1 जुलाई 2022 से शुरू है जो 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगा।
अब तक 2465000 किसानों ने पंजीयन करवा चुका है इस वर्ष 60878 नए किसानों ने पंजीयन कराया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक चलेगी। खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2022 .23 के लिए 1 नवंबर 2022 से धान खरीदी शुरू हो जाएगी।
किसानों से सुगमता पूर्वक धान खरीदी के लिए राज्य शासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां और व्यवस्था कर ली गई है धान खरीदी के साथ निरंतर मॉनिटरिंग भी किया जाएगा। सचिव श्री वर्मा ने बताया कि 24.05 लाख किसानों का गत खरीफ वर्ष से कैरी फॉरवर्ड और 60878 किसानों का नया पंजीयन के साथ इस तरह 24.62 लाख किसानों का पंजीयन किया गया है।
प्रदेश में इस साल लगभग 30 लाख 25 हजार हेक्टेयर रकबा का गत खरीफ वर्क से कैरी फॉरवर्ड और 0.49 लाख हेक्टेयर रकबा का नवीन पंजीयन के साथ 3044000 हेक्टेयर रकबा पंजीयन हुआ है खरीफ विपणन वर्ष 2022 23 मे समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा पिछले वर्ष के अनुसार 15 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है।


धान खरीदी के लिए बाढ़ आने की व्यवस्था कर ली गई है। समितियों में बारदाना पहुंचाने के लिए निर्देशित किया जा चुका है खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मिल पंजीयन का कार्य बी प्रारंभ हो चुका है। धान खरीदी केंद्र में अवैध धान की आवक रोकने तथा संवेदनशील उपार्जन केंद्र की पहचान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त के संबंध में जिलो के कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिया गया है। धान खरीदी हेतु प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। धान खरीदी के लिए सॉफ्टवेयर में आवश्यक प्रावधान कर लिया गया है। जिसका ट्रायल रन आगामी सप्ताह में किया जाना है।
प्रदेश में धान खरीदी के लिए प्रारंभिक तैयारी सुनिश्चित कराने जिलों के कलेक्टर एवं जिला विपणन अधिकारियों को शासन एवं विपणन स्तर पर निर्देश भी प्रसारित किया जा चुके हैं धान खरीदी की मार्केटिंग के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी भी शासन द्वारा नियुक्त किया जा चुका है इस प्रकार प्रदेश में 1 नवंबर 2022 से सुचारू रूप से धान खरीदी के लिए राज्य शासन द्वारा आवश्यक तैयारी की व्यवस्था कर ली गई है।