जगदलपुर को मिला देश में दूसरा स्थान, ठोस अपशिष्ट बेहतर प्रबंधक के लिए भारतीय उद्योग परिषद द्वारा नगर निगम को किया जाएगा पुरस्कृत…

जगदलपुर। ठोस अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए नगर निगम जगदलपुर को पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे भव्य समारोह में जगदलपुर नगर निगम को सम्मानित किया जाएगा। भारतीय उद्योग परिषद (सीआईआई) ने ठोस अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए जगदलपुर नगर निगम के प्रयासों को ना सिर्फ सराहना की है बल्कि इसके लिए नगर निगम जगदलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना भी है।
सीआईआई द्वारा 30 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार जगदलपुर नगर निगम को प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उद्योगों से उत्पन्न कचरे की प्रबंधक डिजाइनिंग न्यूनतम अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले उत्पाद तैयार करने मुंसिपल सॉलिड वेस्ट के प्रबंधक प्लास्टिक और पैकेजिंग तथा ई-कचरा के प्रबंधक निरंतर के लिए स्टार्ट अप द्वारा अभिनव समाधान अपशिष्ट प्रबंधक शहरी स्थानीय निकायों द्वारा एमएसडब्ल्यू प्रबंधक की उत्कृष्टता के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा पुरस्कार दिया जा रहा है।

जगदलपुर नगर निगम आयुक्त का कार्यभार संभालने के बाद से ही दिनेश नाग ने जगदलपुर को कचरा मुक्त बनाने के लिए तरह-तरह के उपाय किए हैं श्री नाग के मार्गदर्शन में नगर निगम जगदलपुर द्वारा कचरे का झोला लाओ थैला पाओ आमचो सुंदर गार्डन मेरा वार्ड सुंदर वार्ड दलपत सागर दीप उत्सव जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भक्ता के लिए जमीनी पहल की है।
नगर निगम द्वारा स्वच्छता का प्रचार प्लास्टिक वेटिंग की स्थापना डोर टू डोर कचरा संग्रहण को डिजिटल करने का कार्य किया जा रहा है ठोस अपशिष्ट के प्रबंध के लिए किए जा रहे इन नव चारों के कारण जगदलपुर नगर निगम को पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने का गौरव मिला है।
30 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा सम्मान...
नगर निगम आयुक्त दिनेश नाग ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जो जतन किए हैं उन्हीं का नतीजा है कि आज जगदलपुर शहर की तस्वीर ही बदल गई है शहर पहले से काफी सुख साफ सुथरा नजर आने लगा है शहरवासियों में भी अच्छी जागरूकता आ चुकी है सभी मिलकर शहर को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान देने लगे हैं।

गैर राज्य से आने वाले लोग बस्तर के नगर को स्वच्छ वातावरण देखकर हैरत में पड़ जाते हैं निगमायुक्त श्री नाग अक्सर सुबह-सुबह ही नगर में चलने वाली नियमित साफ-सफाई का जायजा लेने निकल पड़ते हैं इसके कारण सफाई कर्मी भी अपने कामों के प्रति सजग रहने लगे हैं नगर पालिका निगम द्वारा की गई पहल को राष्ट्रीय स्तर पर न केवल सराहां गया है बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित भी किया गया है।
30 नवंबर को नई दिल्ली के होटल ललित में आयोजित होने जा रहे भव्य समारोह में जगदलपुर नगर निगम को पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पुरस्कार ग्रहण करने संभवत नगर निगम आयुक्त दिनेश नाग नई दिल्ली जाएंगे।