छत्तीसगढ़ के आदर्श ग्राम हिरी का अवलोकन करने पहुंचे विदेशी मेहमान…

सारंगढ़ बिलाईगढ़। बरमकेला अमेरिका और ब्रिटेन से अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों का आदर्श गौठान हिरी मे आगमन हुआ। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा घुरवा बाड़ी के तहत नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अंतर्गत बरमकेला कि ग्राम पंचायत हिरी मे आदर्श गौठान अपनी उपलब्धियों गतिविधियों और जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु हमेशा चर्चा में बना रहता है।
एक अंतरराष्ट्रीय स्वयं सेवी संस्था के सदस्य- अमेरिका से MR.DEIN और इंग्लैंड से MR.SOLEVIG पिथौरा से मंजू गाड़ियां एवं अन्य सदस्यों का आगमन हुआ। ऑर्गेनिक फार्मो को प्रमोट करने और अध्ययन करने आदर्श गौठान के समस्त गतिविधियों को बारीकी से अवलोकन किया।


गौठान में संचालित मछली पालन बत्तख एवं राजहंस पालन जैविक कृषि वर्मी कंपोस्ट खाद को एकीकृत कृषि प्रणाली का एक बेहतरीन इको फ्रेंडली कार्य बताया। गौठान समिति के अध्यक्ष तोसन मालाकार द्वारा निर्मित कंपोस्ट चलनी मशीन को देखकर विदेशी मेहमान काफी प्रभावित हुए। सरपंच ग्राम हिंरी शारदा मालाकार को ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने और ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देने के अवसर प्रदान करने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। प्रशासन की योजनाओं को इको फ्रेंडली और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने वाला बताया।