राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” में शामिल होने आज महाराष्ट्र जाएंगे छत्तीसगढ़ के मुखिया…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एक दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर जायेंगे। यहां वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। सीएम बघेल सुबह- 11:00 बजे है रायपुर से शेगाव के लिए रवाना होंगे आज 6:30 बजे तक रायपुर वापस लौट आएंगे।

कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ी यात्रा निकल रही है 7 सितंबर को कन्याकुमारी से राहुल गांधी ने इस यात्रा का शुभारंभ किया था। महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रवेश करने के बाद पदयात्रा अब तक हिंगोली और वसीम जिलों से गुजर रही है और अकोला व बुलढाणा जिलों से गुजरने के बाद 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी।

पार्टी के संचार एवं प्रचार विभाग के प्रभारी महासचिव रमेश ने अकोला जिले के वाडेगाव में संवाददाताओं से कहा 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर केवल महिलाएं राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करेगी। उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को यात्रा के दोनों सत्रों (भोजन के पूर्व और माध्यम भोजन के बाद) मे कांग्रेसी और उसी जुड़ी शाखाओं की महिला कार्यकर्ता भाग लेगी महाराष्ट्र और देशों के अन्य हिस्सों से पार्टी की महिला जनप्रतिनिधि भी उस दिन पदयात्रा में शामिल होगी।