भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, रोजाना 25 किलोमीटर कर रहे हैं पदयात्रा…

दुर्ग। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल हुए है वह कुछ दिन पूर्व ही इस यात्रा में शामिल हुए हैं उनके बाद से ही राहुल गांधी के साथ भारत जुड़े यात्रा में पैदल चल रहे हैं। राहुल गांधी ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से महत्वकांक्षी भारत जो यात्रा शुरू की थी और 3750 किलोमीटर पैदल चलने के बाद वह 150 दिनों के बाद कश्मीर पहुंचेंगे।
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं एक-दो दिन बाद वह छत्तीसगढ़ लौटेंगे। दिनभर पैदल चलने के बाद विधायक देवेंद्र यादव अपने साथियों के साथ कैंप में योगासन किया साथ में बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की देवेंद्र यादव ने कहा कि नफरत की दीवार को तोड़कर पूरे भारत वासियों को जोड़ने आपसी प्रेम भाईचारा का संदेश के लिए हमारे नेता राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया है।
एक तपस्वी की तरह वह इस पद यात्रा में तपस्या के रूप में जी रहे हैं और ऐसे दृढ़ संकल्पित भारत के आम लोगों की आवाज राहुल गांधी के साथ पैदल चलकर अपने अंदर असीम ऊर्जा महसूस कर पा रहा हूं। भारत जोड़ो यात्रा के तहत रोजाना राहुल गांधी जी के साथ 25 किलोमीटर पैदल चल रहा हूं एक और जहां हमारे देश में भाजपा हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर रही है। देश की एकता और अखंडता व लोकतंत्र को दरकिनार कर देश का विभाजन करने में जुटी हुई है। ऐसे में राहुल गांधी जी नफरत की दीवार को तोड़कर भारत की धरती में कन्याकुमारी से कश्मीर तक देशवासियों के बीच प्रेम भाईचारा का हाथ बढ़ा रहे हैं।
हमारे देश की मिट्टी की खुशबू फैला रहे हैं और भारतवासियों की एकता को मजबूत कर रहे हैं भारत चोरों यात्रा के साथ ही रोज यात्रा करने के साथ ही लोगों से मिल रहे हैं। जहां से भी यात्रा गुजर रही है वहां भारत जोड़ो यात्रा को यादगार बनाने के लिए पौधे लगा रहे हैं सिर्फ यही नहीं हर उस जगह गांव शहर झांसी यात्रा गुजर रही है वहां की मिट्टी को भी सहजा जा रहा है यह एक बड़ी दिल छू लेने वाला इमोशनल लम्हा है भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में भरपूर प्यार मिल रहा है।