8 अरब दुनिया की आबादी, 2023 तक भारत आबादी के मामले में छोड़ेगा चीन को पीछे…

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है लगातार बढ़ती आबादी और संसाधनों के बीच यूएन की यह रिपोर्ट काफी महत्वपूर्ण है यह रिपोर्ट यह बताती है कि वैश्विक जनसंख्या 2030 तक लगभग 8.5 अरब 2050 तक 9.7 अरब और 2100 से 10.4 अरब तक पहुंच सकती है।
इतना ही नहीं भारत आबादी के मामले में आगामी साल 2023 तक पड़ोसी देश चीन को पीछे छोड़ देगा। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जारी वार्षिक जनसंख्या अनुमान रिपोर्ट मे यूएन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है इसमें सबसे अधिक योगदान एशियाई देशों में से भारत और चीन का है।

भारत और चीन सबसे अधिक जनसंख्या वाली देश है रिपोर्ट यह भी कहती है कि भारत वर्ष 2023 तक जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2010 में वैश्विक आबादी 7 अरब थी ऐसे में एक अरब की आबादी बढ़ने में 12 साल लगे इस बात की भी चिंता हो गई है कि वैश्विक आबादी की यात्रा कुछ वर्षों से काफी धीमी है ऐसा अनुमान है कि आबादी को 9 अरब तक पहुंचने में 15 साल और लग जाएंगे।
यूएन की रिपोर्ट यह बताती है कि वर्ष 2050 तक वैश्विक जनसंख्या में वृद्धि में कमी और केवल इन 8 देशों पर केंद्रित होगी जोकि कांगो, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तांजानिया है दुनिया के सबसे बड़े देशों में विरोध आकार के आधार पर उनका विकासशील से व्यवस्थित होता है।
जनसंख्या वृद्धि आर्थिक रूप से मृत्यु दर में गिरावट के कारण होती है विश्व स्तर पर 2009 में औसत आयु सीमा 72.8 वर्ष थी 1990 के लगभग 9 साल बाद औसत आयु में वृद्धि हुई है मृत्यु दर में और कमी के फल स्वरुप 2050 में वैश्विक स्तर पर आयु लगभग 77.2 होने का सर्वेक्षण है।