हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक हुई संपन्न…

नवापारा राजिम। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर झंडा अभियान को लेकर नगर में काफी उत्साह का माहौल है प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा हर घर में तिरंगा झंडा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है तथा लोग खुद आगे बढ़कर इस अभियान को सफल बनाने में लगे हैं।
आज इसी तारतम्य में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज की उपस्थिति में नगर के गणमान्य नागरिकों की बैठक संपन्न हुई, जिसमें किराना व्यापारी, कपड़ा व्यापारी, बर्तन व्यापारी, राइस मिल एसोसिएशन, ज्वेलरी शॉप, प्रिंटर्स, गायत्री परिवार, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी, पेंशनर समाज, बजरंग अखाड़ा एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर श्री बजाज ने सभी प्रतिनिधियों से हर घर तिरंगा फ़हराने, स्कूलों में निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पर्व है इसे उत्साह एवं उमंग के साथ मनावे तथा इस बात का प्रयास करें की गरीब से गरीब के घर में भी राष्ट्रीय ध्वज पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें।
इस अवसर पर उमेश यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष, नवल साहू महामंत्री, प्रभात मिश्रा, अशोक गंगवाल, गिरधारी अग्रवाल, प्रकाश गोलछा, श्याम आठवाणी, श्रीमती तनु मिश्रा, श्रीमती धनमती साहू, श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन, परदेसी साहू, अजीत चौधरी, नंदू राम साहू, दयालु गाड़ा, रूपेंद्र चंद्राकर, मुकुंद मेश्राम, संत राम साहू, इंदू कुमार साहू, पुष्पा बहन, प्रिया बहन श्रीमती सुदर्शन वर्मा, श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, हेमा बहन, भूमिका बहन, श्रीमती कस्तूरी साहू, अशोक नगवानी, जनक कंसारी, बॉबी चावला, दिनेश टंडन, गंगाराम कोसरे, टुकेश सिन्हा, धनेश्वर साहू, प्रेम साधवानी, नागेंद्र वर्मा, चेतन साहू, धीरज साहू, सिंटू जैन, ऐश्वर्या गोयल, हितेश मंडाई, सुजीत तिवारी, राजू रजक, अनुज ठाकुर, कैलाश तिवारी, संजय साहू, पत्रकार गण रमेश पहाड़िया एवं लीलाराम साहू आदि उपस्थित थे।