नाग पंचमी पर भगवान राजीवलोचन का हुआ अलौकिक श्रृंगार…

राजिम। लोगों की श्रद्धा आस्था व विश्वास का केंद्र धर्म नगरी राजिम का प्रसिद्ध प्रातः स्मरणीय भगवान विष्णु का राजीव लोचन मंदिर में नाग पंचमी के अवसर पर अलौकिक शृंगार किया गया था। गर्भ गृह में पुरईन पत्ते से सजाया गया था और उसे जल का लुक दिया गया था क्योंकि यहां पत्ते जल में ही उगते हैं। जल में ही शेषनाग को दिखाया गया था जोकि शेषनाग पर भगवान विष्णु शयन करते हैं। यह दृश्य साल भर में मात्र 1 दिन नागपंचमी को दिखाया जाता है।
मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का मंदिर में दर्शन करने के लिए उपस्थित हुए बता देना जरूरी है कि भगवान राजीवलोचन का अलग-अलग पर्व एवं त्योहार पर अलग-अलग श्रृंगार किया जाता है जिससे भगवान की प्रतिमा देखते ही बनती है। बताया जाता है कि भगवान राजीवलोचन का स्वरूप दिन में तीन बार बदलता है सुबह बाल्यावस्था दोपहर युवा एवं शाम अर्थात रात्रि को प्रौढ़ावस्था को प्राप्त करता है। भगवान राजीवलोचन को आटिका का भोग प्रसाद चढ़ाया जाता है।