सर्वश्रेष्ठ योद्धा सम्मान 2022 से शहर की कवियत्री सरोज कंसारी सम्मानित…

नवापारा राजिम। शहर की वरिष्ठ कवियत्री सरोज कंसारी गत दिनों उत्तरप्रदेश के वाराणसी शहर में सम्मानित हुई है इनके सम्मानित होने पर पूरे अंचल में खुशी की लहर है। खासतौर से साहित्यिक क्षेत्र में उनकी भूमिका अति उल्लेखित है जिसके लिए साहित्य समितियों में हर्ष का माहौल है। उल्लेखनीय है कि काशी कविता मंच वाराणसी के तत्वाधान में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में 26 जुलाई को काव्य सृजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें सरोज कंसारी ने उत्कृष्ट काव्य सृजन किया। मंच ने उनके शानदार कविता लेखन पर इन्हें सर्वश्रेष्ठ योद्धा सम्मान 2022 से अलंकृत किया।
बताना होगा कि सरोज कंसारी ने महिलाओं की स्थिति को सुधारने तथा उन्हें उनके मूल सम्मान को प्रदान करने के लिए कविताओं के माध्यम से लगातार जागरूकता फैला रहे हैं। गत दिनों प्रयाग साहित्य समिति ने प्रयाग साहित्य रत्न से सम्मानित किया था। लगातार इनके द्वारा कविता कहानी आलेख लेखन कार्य निरंतर जारी है देशभर के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित भी हो रहे हैं।


इनके सम्मानित होने से वरिष्ठ साहित्यकार तुकाराम कंसारी, संतोष कुमार सोनकर मंडल, टीकम सेन, जितेंद्र सुकुमार साहिर, गोकुल सेन, संतोष सेन, विष्णु राम जांगड़े, कल्याणी कंसारी, शिक्षक चेतन चौहान, कुलेश्वर साहू, टीकम चंद सेन, श्रीकांत साहू, दुलारी देवांगन, उद्घोषक मनोज सेन, प्राचार्य नरेश यादव, कृष्णकुमार वर्मा, नरेंद्र साहू, रेणु कुमार निर्मलकर, तामेश्वर साहू, नंद कुमार साहू, मानवी चतुर्वेदी, मंदाकनी कंसारी, आरती शर्मा,ब्रम्हकुमारी पुष्पा बहन जी, डॉ. राजेन्द् गदिया, प्रमेन्द्र कंसारी, वेदप्रकाश तिवारी,बाल्मीकि धीवर, भारती धीवर,लक्ष्मी निषाद, विजय कंसारी, गोपाल कंसारी नागेन्द्र कंसारी, पार्वती कंसारी, विमला कंसारी, लीला कंसारी, सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।