धरना स्थल में मनाया गया हरेली तिहार मानव श्रृंखला बनाकर दिया एकता का संदेश…

अनिश्चितकालीन हड़ताल को विभिन्न संगठनों का मिला समर्थन…
29 जुलाई को धरना देकर एवं बाइक रैली निकलकर बिलासपुर संभाग आयुक्त को सौपेंगे ज्ञापन…
बिलासपुर। लंबित 12% मंहगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान पर गृहभाडा भत्ता देने की मांग को लेकर 25 जुलाई 2022 से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन नेहरू चौक बिलासपुर पर धरना देकर एवं छत्तीसगढ़ के परंपरागत हरेली तिहार मनाकर व मानव श्रृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया गया।
धरना स्थल में गेड़ी की पूजा कर एवं गेड़ी चढ़ कर साथ ही साथ नारियल फेककर एवं नारियल फोड़कर परम्परागत रूप से हरेली तिहार मनाया गया तत्पश्चात मानव श्रृंखला बनाकर एकता का परिचय देते हुए डी.ए., एच.आर.ए. की मांग की गई। धरना स्थल पर प्राचार्य मंच से प्राचार्यगण राजेश तिवारी, रजनीश अरोरा, एन.आर. हरणगांवकर, सुजय शरणजी, श्रीमती अंजना संजय मसीह, डॉ. अजीता मिश्रा, डॉ. रिता तिवारी, श्रीमती ममता मिश्रा, तारनिश गौतम(सहायक प्राध्यापक) ने उपस्थित होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया।





छत्तीसगढ़ अंशकालिन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष विद्यानंद निर्मलकर, एवं जिला सचिव गोविंद यादव ने धरना स्थल पर उपस्थित होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया। धरना स्थल पर शारिरिक रुप से चुनौती ग्रस्त शिक्षक हबीब अंसारी ने सारी शारिरिक चुनौती को तोड़ते हुए धरना में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई।
अनिश्चितकालीन हड़ताल के पांचवें दिन 29 जुलाई 2022 धरना स्थल नेहरू चौक बिलासपुर से बाइक रैली निकाल कर बिलासपुर संभाग आयुक्त को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ व मुख्य सचिव के नाम लंबित डीए एवं गृहभाडा भत्ता की मांग का ज्ञापन सौंपा जायेगा। इसके साथ हीसभी शिक्षक एवं कर्मचारी साथी से 29 जुलाई प्रातः 11.30 बजे नेहरू चौक धरना स्थल में उपस्थित होने की अपील की है।
आज के नेहरू चौक बिलासपुर के धरना, हरेली तिहार, मानव श्रृंखला कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश सचिव मनोज सन्नाडय, प्रदेश मंत्री कौस्तुभ पाण्डेय, बिलासपुर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिला प्रभारी प्रतिभा अवस्थी, शालेय शिक्षक संघ से जिला सचिव अवनिश तिवारी, विजय जाटवर, जी पी उपाध्याय, अजय तिवारी, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बिलासपुर के जिला संयोजक करीम खान, नर्मदा गढ़ेवाल, जिला सचिव जय कौशिक, मोनिस कौशिक, चंद्रकांत पाण्डेय, डॉ. मुकेश पाण्डेय, डॉ. अखिलेश तिवारी, आशीष गुप्ता, आदित्य पाण्डेय, निर्मल कौशिक, डी व्ही एल माधवी, एम माहेश्वरी, चंद्ररेखा शर्मा, आलोक पांडे, कमल नारायण गौरहा, ब्लाक अध्यक्ष बिल्हा साधे लाल पटेल, ब्लाक अध्यक्ष तखतपुर राजेश मिश्रा, राजेश पाण्डेय, विनय गुप्ता, रविन्द्र घोरे, सुभ्रारानी चतुर्वेदी, संध्या यादव, सची श्रीवास, शारदा यादव, रजनी शर्मा, रेखा कौशिक, अनिता शुक्ला, शशिदेवी वर्मा, लोभेराम साहू, तरन्नुम सम्सखान, निलिमा पाठक, देवव्रत मिश्रा, कौशल तिवारी, प्रमोद शर्मा, रूपेन्द्र महिलांगे, धीरेन्द्र पाण्डेय, सुशील कैवर्त, सूरज सिंह क्षत्री, सुचित्र सिंह,विजय तिवारी, रामकुमार सोनी, अनुपम शुक्ला, मनीषा कौशिक, मनीषा तिवारी, सुरेखा ध्रुव, मोनिका श्रीवास्तव, मधु जायसवाल, अल्का गांगुली, निलिमा शर्मा, रंजना दुबे, सपना रानी अग्रवाल, केशनी साहू, सुरभी पाण्डेय, हेमलता वर्मा, राजेंद्र पांडल, वैष्णव सर, मुक्ति वैषवाडे, रंजना भारद्वाज, मोहम्मद सहजादा, सतीष तंबोली, वी.पी. साहु, शोभाराम पालके, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।