राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के लिए शहर के भाजपाई ने पवित्र घोघरधाम में की पूजा अर्चना…

राजगांगपुर। वर्तमान समय में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू भारी मतों से जीतने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है और इस कड़ी में शहर भाजपाई की ओर से रविवार को पवित्र घोघरधाम में में उनकी बहुमत से विजई होने के उद्देश्य से पूजा अर्चना की गई है। वैसे भी उन्हें भारी मतों से विजई होने के लिए पूरे देश भर में भाजपा और उनके सहयोगी दलों की ओर से निरंतर प्रयास जारी हैं।
वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो राज्य के विभिन्न स्थानों पर उनकी भारी जीत के लिए मंदिरों में पूजा अर्चना सहित मन्नतें मांगी जा रही है।
इस मौके पर रविवार को राजगांगपुर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर दाहिमा के नेतृत्व में शहर स्थित पवित्र घोघरधाम में दिन ग्यारह बजे विधिः वत पूजा अर्चना करते हुए द्रोपदी मुर्मू की बहुमत से विजई होने की मन्नतें की गई।
मौके पर भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य नरसिंह मिंज, वरिष्ठ सदस्य उपेंद्र प्रधान, भाजपा टाउन अध्यक्ष शंकर सिंह, वार्ड नंबर तीन की पार्षद, शंकर मांझी, किशोरी कोइरी सहित अन्य भाजपा के सदस्य गण मौजूद रहे।