नेकी की कुटिया में दिव्यांग जनो, मूकबधिरो व दृष्टिहीन बच्चों के बीच मनाया गया योग दिवस…

नवापारा राजिम। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अभनपुर के आदिवासी भवन में अनन्य लोक कल्याण समिति द्वारा संचालित संस्था नेकी की कुटिया में दिव्यांग मूकबधिर, दृष्टिहीन व पराश्रित बच्चों के बीच योग दिवस मनाया गया वहीं योग के कई आसन किए गए।
इस अवसर पर संस्था की संचालिका योशिता गोस्वामी रोशनी गोस्वामी, कल्पना गोस्वामी, अनामिका गोस्वामी, रेवती, रेखा, भुनेश्वरी सहित लुकेश्वरी, ललिता, गायत्री, माही, किंजल, लिलेश्वरी, छाया, तुलसी, सोनू,चेतन, राहुल, पप्पू धनेश नानू सहित अन्य दिव्यांग बालक व बालिकाएं उपस्थित थे। सभी ने योग किया।
इस अवसर पर संस्था की संचालिका योशिता गोस्वामी ने कहा कि योग हमें जीने का मंत्र सिखाता है। हमें स्वस्थ व सुंदर बनाता है। तभी तो योग के बारे में कहा जाता है करो योग रहो निरोग। रोशनी गोस्वामी ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग करने से हमारा तन व मन दोनों स्वस्थ रहता है। हमारी भारतीय व्यायाम पद्धति योग को समूचे विश्व में स्वीकार किया है।