नवापारा भाजपा किसान मोर्चा ने नवागांव में किसान पंचायत का किया आयोजन…

प्रधानमंत्री मोदी के किसान हित से जुड़े मुद्दों को जनमानस व किसानो के बीच पहुँचाने का कर रही कार्य…
नवापारा राजिम। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल एवं रायपुर जिले के ग्रामीण अध्यक्ष अनिल नायक के निर्देशन में प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन और कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर किसान पंचायत का आयोजन हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज थे. वही कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, परदेशी राम साहू, जिला मंत्री मनीष देवांगन, मंडल अध्यक्ष चेतन साहू उपस्थित थे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानो से जुड़े कार्य योजना को विस्तार पूर्वक मंडल एवं बूथ तक प्रचार एवं प्रसार करते हुए किसानो तक पहुँचाना था. पीएम मोदी द्वारा किसानो के लिए विकास कार्यों को किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मध्य में रखकर सभी जागरूक किसानों तक पहुंचाना उनका विचार एवं विमर्श सभी के मध्य करना कार्य विधि सुव्यवस्थित एवं प्रचार एवं प्रसार जन जन तक पहुचाना था।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा नवापारा मण्डल के महामंत्री कैलाश तिवारी, भाजपा मण्डल महामंत्री नवल साहू, जिला मंत्री मुकुंद मेश्राम, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा नत्थू साहू, विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, टिकेंद्र साहू, गुहा राम साहू, योगेन्द्र ध्रुव, मिथलेश साहू, द्विज राम साहू, चंद्रकला ध्रुव, शशी ठाकुर, विनोद साहू, बिमला सिन्हा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।