स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी नवीन सेटअप का छ ग टीचर्स एसोसिएशन – बिलासपुर ने किया कड़ा विरोध…

नवीन सेटअप में सुधार हेतु मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, प्रमुख सचिव, सचिव स्कूल शिक्षा, संचालक लोक शिक्षा संचालनालय के नाम से जिला कलेक्टर एवम शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सौंपा ज्ञापन...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी नवीन सेटअप के विरोध में जिला कलेक्टर कार्यलय बिलासपुर एवम शिक्षा अधिकारी डी के कौशिक को निम्नाकिंत बिंदुओं पर ज्ञापन सौप कर उसमे संशोधन करने की मांग की।
- 1.प्राथमिक शाला एवम माध्यमिक शाला के सेटअप में दर्ज संख्या के न्यूनतम बंधन को समाप्त करते हुवे प्रधानपाठक के पद पर अनिवार्यता स्वीकृत किये जायें।
- 2.हाइस्कूल के सेटअप में न्यूनतम 01 प्राचार्य एवम 06 व्याख्याता के पद स्वीकृत करते हुवे व्याख्याता संस्कृत के पद यथावत रखा जाए चूंकि संस्कृत एक महत्वपूर्ण विषय है।
- 3.हायरसेकंडरी विद्यालय में वाणिज्य संकाय में न्यूनतम 02 पद स्वीकृत किये जायें।
- 4.हायर सेकेंडरी विद्यालय में कक्षा 09वी,एवम 10वी में सामाजिक विज्ञान विषय के कारण कला संकाय में न्यूनतम 03 व्याख्याता के पद स्वीकृत किये जायें।



इस ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छ ग टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, जिला उपाध्यक्ष मोनीष कौशिक, जिला सचिव जय कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, आदित्य पांडेय, इया नायक, हेमंत शर्मा, रमाकांत शर्मा, निर्मल कौशिक, दिलीप साहू, कौशल तिवारी, संदीप द्विवेदी, राजकुमार यादव, हेमंत गौराहा, कृष्ण कुमार तिवारी, सत्यवान विश्वकर्मा, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष साधेलाल पटेल, जागेश्वर देवांगन, संतोष त्रिपाठी, रुद्र नारायण सोनी, रविन्द्र कौशिक, कीर्तिचंद्र तिग्गा, विजय लासकर, दिलहरण यादव, जय प्रकाश चंद्राकर, विजय निर्मलकर, शारदा दुबे, देवेंद्र यादव, अभिजीत बरगाह, रितेश शुक्ला एवम अन्य साथीगण एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।