युवा कवि विरेन्द्र को मिला राम चिरैया सम्मान…

राजिम। गरियाबंद जिला के छोटे से ग्राम कपसीडीह के युवा कवि विरेन्द्र सिंह ठाकुर को राम चिरैया सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें राज रचना कला एवं साहित्य परिषद रायपुर द्वारा पक्षी बचाओ अभियान के तहत पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था हेतु प्रदान किया गया। विदित हो कि श्री ठाकुर लगातार सोशल मीडिया का सदुपयोग करते हुए अपने रचनाओं एवं वक्तव्यों के माध्यम से लोगों को गर्मी के दिनों पक्षियों के लिए दाना एवं पानी की व्यवस्था करने हेतु जागरुक कर रहे है।

उनके इस पहल की सभी प्रशंसा कर रहे है।परिषद के अध्यक्ष रामनारायण साहू ‘राज’ एवं सचिव सुभाष देवांगन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए यह सम्मान प्रदान किया।उनके इस उपलब्धि पर हिंदी साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. मुन्नालाल देवदास,रत्नाचल साहित्य परिषद के संरक्षक काशीपुरी कुंदन, नूतन लाल साहू, तुकाराम कंसारी, अध्यक्ष विरेन्द्र साहू, जिला मानस संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, वरिष्ठ साहित्यकार संतोष सोनकर मंडल, गौकरण मानिकपुरी, टिकेश्वर सिन्हा, नवेंद राज साहू, पिताम्बर वर्मा, रोहित साहू, मिनकेतन निषाद, राजकुमार यादव, पुरुषोत्तम चक्रधारी, खेमराज साहू सहित उनके इस पहल की भरपूर प्रशंसा करते हुए बधाई दी।