मनोवैज्ञानिक औषविधि सेवा संस्था एवं दुर्ग नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में चला स्वच्छता अभियान…

रायपुर। मनोवैज्ञानिक औषविधि सेवा संस्था एवं दुर्ग नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में 4 मार्च से 27 मार्च तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में संस्था के स्वयंसेवकों द्वारा शहर के विभिन्न वार्डो सहित चौक-चौराहों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो के बीच स्वच्छता संबंधी जागरुकता संदेश दिया गया एवं दुर्ग नगर निगम द्वारा चयनित वार्डो में कार्य कर इस जागरुकता अभियान को पूर्ण किया गया। 27 मार्च को अभियान के समापन के अवसर पर बच्चो ने गली, मोहल्ले, सड़क, चौराहा सभी जगह पोस्टर, नुक्कड़ के माध्यम से लोगो को गिले कचरे और सूखे कचरे को अलग रखना एवम उनको हम पुन्हा कैसे उपयोग कर सकते बताया गया है जागरूकता कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वयं सेवक श्रेयाम, डिंपल,मंजू, सौम्या, सोनिल,फूल प्रसाद, एवम संस्था के अन्य सदस्यो को सम्मानित भी किया गया।
इस कार्य मे मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष संदीप छेदैया,सचिव अर्चना सिंह, प्रशासनिक सलाहकार प्रमोद कुमार पटेल जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह, स्वास्थ अध्यक्ष नारायण हेमनानी, आकाश सिन्हा, आकृति तिवारी, सोनम सिंह, खितो बाघ, राजू, संतोषी बागडे, नीतू, धर्मिन, दिलीप आदि सदस्य संस्था से उपस्थित थे।