शिवा सीमेंट ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 200 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित…

राजगांगपुर। कुतरा ब्लाक अंतर्गत कंदइमुंडा ग्राम पंचायत के तेलीघना स्थित आम बगीचा में जेएसडब्ल्यू की इकाई शिवा सीमेंट की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
मौके पर 200 से अधिक महिलाओं सहित पंचायत के वार्ड मेंबर, समिति सदस्य एवं गांव के मुख्या मौजूद रहकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।


इस बार महिला दिवस का शीर्षक था ‘ पूर्वाग्रह तोड़ो “। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से रंगोली, म्यूजिकल चेयर, स्पून बैलेंस आदि कार्यक्रम शामिल किया गया। वहीं दूसरी ओर अच्छा प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कारखाने के प्रमुख अनिल मिश्रा ने अपने संबोधन कहा कि स्त्रियां सृष्टि की निर्माता है। देश, गांव और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण और अहम है। महिलाएं घर व परिवार की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं पहले से अच्छा काम कर रही है। जिले की कई महिलाओं ने खेल, सामाजिक सेवाओं, स्वच्छता और कृषि में अपना नाम बनाया है। आइए हम सब मिलकर पूर्वाग्रह तोड़े।



इस मौके पर कारखाने के विकास उपाध्याय, राहुल पोनालवल, शिशिर कुमार स्वांई, सौम्य ज्योति हलदर सहित संग्राम केसरी राउत प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।