International
Ukraine war के बीच लोगों को बड़ा झटका, फिर बढ़ा सिलेंडर का दाम

नई दिल्ली। रूस यूक्रेन के जंग का असर अब सिलेंडरों में भी देखने को मिल रहा है मंगलवार को देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 105 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। फिलहाल घरेलू सिलेंडर के दाम यथावत है। लेकिन 7 मार्च के बाद इसके भी महंगे होने के आसार हैं। दिवाली के बाद से स्थिर पेट्रोल डीजल की कीमतों में भी 10 मार्च को चुनाव परिणाम के बाद बढ़ोतरी हो सकती है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 6 अक्टूबर 2021 के बाद नहीं बढ़े हैं। इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुकी है।