Uncategorized
छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के कैलेंडर का विधायक शैलेश पांडेय ने किया विमोचन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ जिला बिलासपुर के द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विधायक शैलेश पांडेय ने विमोचन किया। विमोचन के अवसर पर शैलेश पांडेय ने संघ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कैलेंडर कर्मचारियों के लिए अत्यंत ही उपयोगी है। इसमें वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी , अवकाश , पर्व सभी की विस्तृत जानकारी कर्मचारियों को प्राप्त होने के साथ-साथ यह कैलेंडर संगठन के प्रति कर्मचारियों के समर्पण भाव को भी प्रदर्शित करता है।
इस अवसर पर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आर पी द्विवेदी विविध सलाहकार सलीम खान संघ के जिला अध्यक्ष अजय मौर्य सचिव डीपी पाठक एवं अन्य साथी गण उपस्थित रहे