भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के 324 कांग्रेसी नेता, 2 दिन रहेंगे राहुल गांधी के साथ, लिस्ट जारी…

रायपुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ के नेताओं की सूची जारी कर दी गई है। राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ के नेताओं को केवल 2 दिन का ही साथ मिल रहा है प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 324 नेताओं की लिस्ट जारी की है।


सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर मंत्री और विधायकों के अलावा छत्तीसगढ़ के हर जिले से कांग्रेस के नेताओं को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ के नेता 26 और 27 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संगठन महामंत्री अमरजीत सिंह चावला ने सूची जारी की है।


इसके अनुसार छत्तीसगढ़ के 324 लोग पदयात्रा में शामिल होने पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश जा रहे हैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं का जत्था 26 और 27 नवंबर को खंडवा जिले के मोरटक्का से इंदौर तक की पदयात्रा करेंगे। इस यात्रा में पौधारोपण के लिए छत्तीसगढ़ की 7 महत्वपूर्ण नदियों का पानी लेकर जाएंगे।


इसमें अरपा पैरी, सोटूर, हसदेव, शिवनाथ, इंद्रावती और महानदी का जल होगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की मिट्टी का एक कलश लेकर जाएंगे। पदयात्रा में शामिल वरिष्ठ नेताओं में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरण दास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री प्रेमसाय सिह टेकाम, मंत्री शिव कुमार डहरिया, मंत्री रविंद्र चौबे, स प्रभारी डॉ चंदन यादव, सप्तगिरि शंकर अलका, सांसद केटीएल तुलसी, रंजीत रंजन, राजीव शुक्ला, दीपक बैज, फूलों देवी नेताम, संगठन महामंत्री अमरजीत चावला, पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, सीएमडीएस अध्यक्ष गिरीश देवांगन, सफी अहमद, राकेश गुप्ता, पंकज महावर, और पूर्वांचल कोको जैसे नाम इस सूची में शामिल है।



