Bachapan Ka Pyaar Fame Sahdev Dirdo बुरी तरह घायल, कलेक्टर पहुंचे अस्पताल…

सुकमा| ‘bachapan ka pyaar’ fame गाने से लोगों के दिलों पर राज करने वाले Sahdev Dirdo सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। सड़क हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। उनका जिला अस्पताल में इलाज किया गया। एक्सीडेंट की खबर सुनते ही एसपी सुनील शर्मा और कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अस्पताल पहुंचकर सहदेव का हालचाल जाना। कलेक्टर ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इसके बाद सहदेव को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया गया।
बता दें कि यह पूरी घटना मंगलवार देर शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जब सहदेव दिरदो दोस्तों के साथ दुपहिया वाहन पर सवार होकर शबरी नगर तरफ जा रहे थे तभी अचानक सड़क पर गिट्टी व रेत से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके कारण सहदेव के सिर पर गंभीर चोट लगी।
बता दें कि सुकमा के रहने वाले सहदेव ‘बचपन का प्यार’ गाने को अपने अंदाज में गाकर प्रसिध्दि पाई है। सोशल मीडिया में उनका वीडियो काफी वायरल हुआ था। वीडियों देखने के बाद उन्हें बॉलीबुड सिंगर बादशाह ने अपने पास बुलाया था और उनके साथ गाना भी गाया था।